Post Office में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹89,990 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

Post Office में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹89,990 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को बचत खाते पर शानदार ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस में कुछ चुनिंदा बचत खाते पर मिलने वाला ब्याज, देश के दिग्गज बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ब्याज से भी ज्यादा है। आज हम यहां आपको पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जो बिल्कुल बैंक जमा की तरह ही होती है और एक तय समय के बाद मिलने के साथ फिक्स ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। पोस्ट ऑफिस की एक टीडी स्कीम ऐसी भी है, जिसमें आप सिर्फ 2 लाख रुपये जमा कर 89,990 रुपये का बंपर ब्याज कमा सकते हैं।

Post Office

पोस्ट ऑफिस में मिल रहा है 7.5 प्रतिशत तक का मोटा ब्याज
पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए बचत खाता खुलवाया जा सकता है। बताते हैं कि पोस्ट ऑफिस में बचत खाता टीडी (टाइम डिपॉजिट) के नाम से निकाले जाते हैं। पोस्ट ऑफिस का टीडी खाता बिल्कुल बैंकों के बचत खाते की तरह ही होता है, जिसमें आपको मैच्योरिटी पर फिक्स ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। डाकघर की बचत योजनाओं की अच्छी बात ये है कि इस पर सीधे तौर पर केंद्र सरकार का कंट्रोल होता है, जिसका मकसद आपको न सिर्फ सरकारी गारंटी के साथ फिक्स ब्याज मिलता है बल्कि आपका पैसा भी पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। डाकघर 1 साल की टीडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की टीडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

2 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 89,990 रुपये का फिक्स ब्याज
अगर आप डाकघर में 5 साल की टीडी स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 2,89,990 रुपये मिलेंगे, जिसमें 89,990 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। मौजूदा समय में देश का कोई भी बैंक 5 साल की टीडी स्कीम पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज नहीं दे रहा है। हालांकि, आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में सभी आयु वर्ग के ग्राहकों को बराबर ब्याज मिलता है। जबकि, बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलता है। कई बैंक 80 साल से ज्यादा उम्र के ग्राहकों को और भी ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं।

Leave a Comment