UPSC CDS, NDA Notification 2026: यूपीएससी ने निकाले सीडीएस, एनडीए भर्ती के फॉर्म, आवेदन भी शुरू, योग्यता देख लें
UPSC NDA CDS 1 Recruitment 2025: इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और एयरफोर्स में ऑफिसर बनना चाहते हैं तो आप एनडीए, एनए और सीडीएस भर्ती के जरिए अपने सपने को हकीकत में बदल सकते हैं। यूपीएससी ने हाल ही में इन दोनों के नए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। NDA/NA-1 और CDS-1 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर 10 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं।
इस साल एनडीए में 394 और सीडीएस में 451 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए वांछित और योग्य कैंडिडेट्स लास्ट डेट 30 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।

UPSC NDA Vacancy 2025: पद की डिटेल्स
सर्विस पदों की संख्या (महिला) पदों की संख्या (पुरुष) कुल वैकेंसी
आर्मी 198 10 208
नेवी 37 05 42
एयरफोर्स (फ्लाइंग) 90 02 92
एयरफोर्स (ग्राउंड ड्यूटी टेक) 16 02 18
एयरफोर्स ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक) 08 02 10
नेवल एकेडमी (10+2 एडमिट कार्ड) 21 03 24
कुल 370 24 394
यूपीएससी एनडीए के लिए क्वालिफिकेशन?
एनडीए आर्मी विंग में अप्लाई करने के लिए एडमिट कार्ड का कोई मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से (10+2) पास होना चाहिए। वहीं एयरफोर्स और एनडीए विंग के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में 10+2 पास से 12वीं पास या समकक्ष क्वालिफिकेशन होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी इस साल 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वो भी फॉर्म भर सकते हैं लेकिन उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के समय अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट मिलेंगे। एनडीए नोटिफिकेशन डाउनलोड करें- UPSC NDA I नोटिफिकेशन 2026 PDF
नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग के लिए यूपीएससी 12 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। इसमें बदलाव भी हो सकता है। यदि परीक्षा तिथि में परिवर्तन होता है, तो इसकी जानकारी यूपीएससी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित करेगा।
UPSC CDS (I) Vacancy 2025: पद की डिटेल्स
एकेडमी पद की डिटेल्स
इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून 100
इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला 2632
एयर फोर्स एकेडमी, हैदराबाद 32
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई (SSC Men) 275
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई (SSC Women) 18
कुल 451
IMA और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या समकक्ष से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इंडियन नेवल एकेडमी के लिए इंजीनियरिंग डिग्री और एयर फोर्स एकेडमी के लिए फिजिक्स/मैथ (10+2) लेवल में या इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज CDS (I) की परीक्षा भी 12 अप्रैल 2026 को ही ली जाएगी। अन्य डिटेल्स आप इसके नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।